ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबाददो दिन से उसे रोज रात में डरता है तेंदुआ

दो दिन से उसे रोज रात में डरता है तेंदुआ

दो दिन से उसे रोज रात में तेंदुआ डरा रहा है। शुक्रवार को अगवानपुर के दरियापुर के जंगल में तेंदुए से हुए सामने के बाद प्रीतम का यही हाल है। उसे ख्वाबों में भी तेंदुआ नजर रहा है। वह दो रातों से नहीं...

दो दिन से उसे रोज रात में डरता है तेंदुआ
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 21 Jan 2018 11:52 AM
ऐप पर पढ़ें

दो दिन से उसे रोज रात में तेंदुआ डरा रहा है। शुक्रवार को अगवानपुर के दरियापुर के जंगल में तेंदुए से हुए सामने के बाद प्रीतम का यही हाल है। उसे ख्वाबों में भी तेंदुआ नजर रहा है। वह दो रातों से नहीं पाया। उसे सपने में भी तेंदुए की दहाड़ सुनाई पड़ती रही। वह रात को कई बार उठकर बैठा। उसको रात भर तेंदुए का डर सताता रहा। प्रीतम ने बड़ी मुशिकल से शुक्रवार और शनिवार की रात गुजारी।

उसकी हालत देखकर परिजन भी परेशान हो गए। शनिवार को भी उसके दिल से तेंदुए का खौफ दिखाई दिया। वह डर की वजह से जंगल नहीं गया। डर के मारे उसने अपनी पत्नी को उस जंगल में नहीं जाने दिया। तेंदुए की दहशत के कारण वह बुरी तरह डरा था। अगवानपुर के दरियापुर के जंगल से आठ घंटे की मेहनत से जिम कार्बेट पार्क टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया गया। वन विभाग की टीम वहां से तेंदुए को ले गई। शनिवार को किसान उस बाग की तरफ नहीं गए। उन्हें तेंदुए का खौफ साफ दिख रहा था। वह खेतों में जाने के लिए रास्ते बदल रहे थे। वहीं तेंदुए को देखने वाला प्रीतम शनिवार को भी सदमे में था। वह उस पल को याद करके सोच रहा था। अगर तेंदुए का पैर शिकंजे में फंसा नहीं होता तो वह उसका निवाला बन गया होता। इसी कारण वह शुक्रवार रात सो नहीं पाया। वह रात भर सोने का प्रयास करता रहा मगर उसे नींद नहीं आई। वह उठकर बैठ जाता था। इस वह पूरी रात सो नहीं पाया। वह रात भर परेशान रहा। उसने बताया कि उस जंगल में जाने का मन नहीं कर रहा। पत्नी जयावती देवी वहां जाने की बात कर रही थी। उसको भी वहां जाने से मना कर दिया। प्रीतम समेत परिवार में तेंदुए की घटना को लेकर दहशत का माहौल था।

तेंदुए से जुड़ी कुछ खास जानकारियां

तेंदुआ मुख्य रूप से दक्षिण एशिया और अफ्रीका में पाया जाने वाला स्तनधारी जीव है।

तेंदुए की देखने और सुनने की क्षमता बहुत अधिक होती है।

नर तेंदुआ की लम्बाई 2.15 मीटर का जबकि मादा तेंदुआ लगभग 2.80 मीटर तक होती है।

नर तेंदुआ का वजन 70 किलोग्राम तक होता है और मादा तेंदुए का वजन 50 किलोग्राम तक होता है।

तेंदुआ का रंग लाल और भूरे रंग का होता है।

तेंदुआ ज्यादातर अकेला रहना पसंद करता है।

तेंदुए की औसतन उम्र 12 से 17 वर्षों तक होती है।

तेंदुआ बाघ और शेर से छोटा होता है।

तेंदुए रहस्मयी जानवर होते हैं जो शेरों के मुकाबले बहुत कम दिखाई देते हैं।

तेंदुए पेड़ों पर बड़ी आसानी से चढ़ जाते हैं।

मादा तेंदुआ एक बार में 2 जा 3 शावकों को जन्म देती है।

तेंदुए का सबंध बिल्लियों से है बिल्ली प्रजाति में तेंदुआ सबसे बड़ा और खतरनाक जानवर है।

तेंदुआ हर मौसम में अपने -आप को बड़ी आसानी से ढाल लेता है।

तेंदुआ पानी में बड़ी आसानी से तैर सकते हैं इसके इलावा पानी में मछली और केकड़ों को भी खा जाते हैं।

तेंदुआ एक ज्यादातर पेड़ों में छुपकर शिकार पर हमला करते हैं।

यह जानवर बहुत ताकतवर जानवर होते हैं यह अपने शिकार को मार कर पेड़ पर ले जाते हैं।

इसकी लम्बी पूंछ इसका बैलेंस बनाये रखने में मदद करती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें