Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsTensions Rise Over Damaged Platform Construction in Nagliya Narayan Amidst Floods
धर्मस्थल के चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव

धर्मस्थल के चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव

संक्षेप:

Moradabad News - कोतवाली क्षेत्र के गांव नगलिया नारायण में बारिश और बाढ़ के कारण चबूतरे के निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हुआ। पुलिस ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद पंचायत में समझौता हो गया। दोनों समुदायों ने...

Sun, 17 Aug 2025 08:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगलिया नारायण में बारिश और बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त चबूतरे के निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। कोतवाली पुलिस में मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत में समझौता हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगलिया नारायण में बाढ़ के पानी और बारिश से पीपल के पेड़ के निकट स्थित शिवलिंग के चबूतरे के क्षतिग्रस्त हो जाने पर ग्रामीणों ने जैसे ही बीम डालकर चबूतरे का निर्माण शुरू किया तो रविवार की सुबह दूसरे समुदाय के लोगों ने इस पर आपत्ति करते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दे दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कोतवाल जसवंत सिंह ग्वाल ने मौके पर पहुंचकर जायज लिया। इस दौरान एक्टिव प्रेस क्लब अध्यक्ष नईम खान राजा, विश्व हिंदू परिषद नेता साजन शर्मा और बजरंग दल नेता पंकज कुमार ने ग्रामीणों को समझाया कि छोटी-छोटी बातों में एक दूसरे के प्रेम और भाईचारे के माहौल को खराब ना करें और आपस में मिल बैठकर विवाद को सुलझा लें। ग्रामीणों में बाद में पंचायत में समझौता कर विवाद निपटा लिया कि चबूतरे के लेवल से ही बीम डालकर निर्माण किया जाएगा। दूसरे समुदाय के लोगों ने इस पर कोई आपत्ति नहीं की और दोनों समुदाय के लोग समझौता नामा कोतवाल को देकर प्रेम और भाईचारा कायम रखते हुए कोतवाली से रवाना हो गए। उधर, पुलिस ने दोनों पक्षों के मोहम्मद इरफान ,मोहम्मद वसीम, अब्दुल रहमान, इकबाल, रियासत आदि और दूसरे पक्ष के ओमपाल सिंह, ओंकार सिंह, विशाल, सूरज, रविंद्र आदि के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।