आंधी व बारिश से घट गया छह डिग्री तापमान

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - आंधी और बारिश के कारण तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। गुरुवार को 4.2 मिलीमीटर बारिश हुई और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

आंधी व बारिश से घट गया छह डिग्री तापमान

आंधी और बारिश के कारण तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को हल्की ठंड के बीच बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से काफी निजात दिलाई। गुरुवार को कुल 4.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। जिले में आंधी, तेज हवा और बारिश के कारण मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार देर शाम बारिश व तेज हवाओं के बीच गुरुवार सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा।

हल्की ठंड महसूस की गई। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान छह डिग्री तक गिरा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.2 व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैद्यशाला प्रभारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार सुबह 2.8 एमएम और दोपहर में 1.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। कुल 4.2 एमएम बारिश व 10 किमी प्रति घंटे की हवा के कारण न्यूनतम तापमान में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी मौसम में ज्यादा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।