तहसीलदार ने पीएम श्री विद्यालय के बच्चों संग खेली होली

Feb 28, 2026 06:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - होली पर्व के मद्देनजर, तहसीलदार प्रवीण कुमार ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय लालापुर में बच्चों से मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने धूमधाम से त्योहार मनाने की तैयारी की थी। इस अवसर पर अध्यापक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

तहसीलदार ने पीएम श्री विद्यालय के बच्चों संग खेली होली

होली पर्व को देखते हुए ठाकुरद्वारा के तहसीलदार प्रवीण कुमार सुरक्षात्मक दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्र जायजा ले रहे हैं। शनिवार को तहसीलदार अपनी टीम के साथ सुरजन नगर क्षेत्र के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय लालापुर पीपलसाना प्रथम में पहुंचे। यहां पर बच्चों ने पहले से ही होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी की हुई थी। बच्चों के बीच पहुंचे तहसीलदार प्रवीण कुमार को बच्चों और अध्यापकों ने गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रधानध्यापक बब्बू कुमार, सहायक अध्यापक हेमवीर सिंह,कुलदीप कुमार, शुभम कुमार,महेश कुमार, शालिनी, रेनू, राजवीर सिंह, पीयूष कुमार,विशाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।