संचारी रोग नियंत्रण अभियान को तहसील टास्क फोर्स की बैठक में दिए निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - शुक्रवार को तहसील टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें संचारी रोग अभियान में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने नालियों की सफाई, जल भराव की समस्या का समाधान और कुपोषित बच्चों की जांच पर जोर दिया। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए कूलर और पुरानी वस्तुओं की सफाई भी आवश्यक है।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को तहसील टास्क फोर्स की बैठक में दिए निर्देश

तहसील में एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को तहसील टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन हुआ,जिसमें संचारी रोग अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और अपनी जिम्मेदारी निभाने को निर्देश दिए गए। शुक्रवार को बैठक के दौरान बोलते हुए एसडीएम विनय कुमार सिंह कहा कि नालियों की साफ-सफाई की जाए, झाड़ियों की कटाई की जाए, जल भराव की समस्या को दूर किया जाए। कुपोषित बच्चों में खांसी, बुखार, लेप्रोसी आदि प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए उनकी जांच की जाए। घरों में मच्छरों को ना पनपने न दिया जाए। इसके अलावा कूलर, फ्रिज की ट्रे, पुराने टायरों में जमा पानी आदि साफ़ रखा जाए ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके।

वहीं एंटी लारवा का छिड़काव करने की बात भी कही गई। सभी विभागों के साथ जन जागरूकता अभियान रैली, बैठक आदि को लेकर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए।इस मौके पर बाल विकास विभाग, नगर पंचायत कुंदरकी, नगर पालिका विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, आपूर्ति विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर राजपाल सिंह, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक चंचल सिंह आजाद, विकेश कुमार,शालू कुमार, अमित कुमार के अलावा यूनिसेफ व डब्लयूएचओ के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।