किशोरी से इंस्टा पर दोस्ती कर किया ब्लैकमेल, सोना-चांदी लेकर हड़पा

Feb 20, 2026 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद में एक किशोरी को उसके फुफेरे भाई ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर परेशान किया। आरोपी ने अश्लील फोटो भेजने के लिए ब्लैकमेल किया और 10 तोला सोना और 400 ग्राम चांदी की जेवरात भी ले लिए। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

किशोरी से इंस्टा पर दोस्ती कर किया ब्लैकमेल, सोना-चांदी लेकर हड़पा

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी किशोरी से उसके सगे फुफेरे भाई ने पहचान छिपाकर दोस्ती कर ली। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से भी उससे जुड़ गया। बाद आरोपी ने वीडियो कॉल कर उससे अश्लील फोटो मंगाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। आरोपी ने दस तोला सोना और 400 ग्राम चांदी के जेवर ले भी लिए। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता और चचेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के कैंप चौकी क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक उसका सगा भांजा है।

आरोप लगाया कि युवक 2024 से अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग नंबरों से उसकी बेटी के पास कॉल करके परेशान करता था। बाद में इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसके जरिए उसकी 15 वर्षीय बेटी से बातचीत शुरू कर दी। आरोपी ने किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद उस पर दबाव बनाया है कि वह उसे अपने अश्लील फोटो और वीडियो भेज दे। पीड़िता को कुछ शक हुआ तो उसने वीडियो कॉल पर बात की तब पता चला कि लंबे समय से बातचीत करने वाला उसका सगा फुफेरा भाई है। इसके बाद पीड़िता ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी तो आरोपी ने वीडियो कॉल कर अपने हाथ की नस काटने और गले में रस्सी का फंदा डाल कर आत्महत्या करने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि यदि तू कपड़े उतार कर अपनी फोटो और वीडियो नहीं भेजेगी तो एआई से तेरी अश्लील फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। तेरा, तेरे पिता और तेरे भाई का नाम लिखकर आत्महत्या कर लूंगा, जिससे तुम से जेल जाओगे। शिकायतकर्ता के अनुसार बदनामी की डर में आकर पीड़िता ने फोटो भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से 15 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 के बीच घर में रखे 10 तोला सोना और करीब 400 ग्राम चांदी बतौर रंगदारी ले लिए। पता चलने पर पीड़िता के पिता ने आरोपी के यहां शिकातय की तो आरोपी, उसके पिता और चचेरे भाई ने उल्टा पीड़िता के पिता को ही धमकाना शुरू कर दिया। इस संबंध में सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में आरोपी युवक, उसके पिता और उसके चचेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।