
किशोरी के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Moradabad News - भगतपुर पुलिस ने एक किशोरी द्वारा एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी के पिता के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसकी पुत्री को 23 अक्टूबर को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर भगतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी के पिता के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व उसकी पुत्री अपने मामा के यहां रहती थी। इसी दौरान उसी गांव का रहने वाला युवक से उसकी पुत्री की जान पहचान हो गई। आरोप है कि जान पहचान का फायदा उठाकर और शादी का झांसा देकर आरोपी 23 अक्टूबर को उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। ग्रामीण ने आरोपी मोहित के विरुद्ध भगतपुर पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




