Moradabad News: युवती के घर पहुंच कर की मारपीट और छेड़छाड़, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: खुशहालपुर चौकी क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने कहा कि आरोपी फोन करके और घर तक पहुंचकर उसे परेशान कर रहा था।

Moradabad News: युवती के घर पहुंच कर की मारपीट और छेड़छाड़, केस दर्ज

Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर चौकी इलाके की एक युवती ने युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राहुल उर्फ विनीत गौतम से उसकी दोस्ती थी और दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत होती रही। बाद में युवक की हरकतों से परेशान होकर उसने उससे संपर्क समाप्त कर दिया। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर उसे लगातार परेशान करने लगा।

आरोप है कि वह अलग-अलग अज्ञात नंबरों से फोन करता था, रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता और धमकियां देता था। इतना ही नहीं, वह कई बार उसके घर तक भी पहुंच गया। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि इसी के चलते आरोपी के हौसले बढ़ गए और सोमवार को वह उसके घर पहुंच गया। वहां उसने युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के भाई और जीजा को भी जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। मझोला थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।