
डिलारी में किशोरी बरामद, आरोपित को जेल भेजा
Moradabad News - डिलारी। थाना डिलारी पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपित को जेल भेज दिया।
थाना डिलारी पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपित को जेल भेज दिया। 18 नवंबर को क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी किराना की दुकान से जरूरी सामान खरीदने के लिए गांव के रास्ते से गुजर कर जा रही थी, तभी थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव निवासी युवक लोकेश ने अपने साथियों की मदद से किशोरी का जबरन कार में डालकर अपहरण कर ले गया, जिसको ग्रामीणों ने ले जाते देख लिया, कार रोकने के लिए पीछे लेकिन आरोपी कार तेज गति से चला कर भाग गए ,देर शाम तक घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई इधर-उधर तलाश में लगे जिस पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी दिनदहाड़े की अपहरण की घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
पीड़िता का आरोप है, कई दिन तक जगह बदल बदल कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, किशोरी के पिता ने थाना डिलारी पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद करने के लिए तावड तोड़ दबिश देनी शुरू कर दी ,रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन मुरादाबाद से किशोरी को बरामद कर अपहरण की धारा दुष्कर्म में तरमीम कर आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार भंगेला ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




