युवती का अपहरण करने के मामले में कई पर मुकदमा
Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News - कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण के मामले में कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीण ने शिकायत की कि 16 मार्च को विनोद ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। किशोरी सोने-चांदी के जेवर और पैसे लेकर गई। विनोद के परिवार ने पूछताछ पर गाली गलौज की और मारपीट की।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण करने के मामले में कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी उनकी बेटी को 16 मार्च सुबह 11 बजे गांव का रहने वाला विनोद पुत्र बृजलाल अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। उसकी बेटी घर से सोने -चांदी के जेवर सहित घर में रखें हजारों रुपए की रकम ले गई,जब विनोद के परिवार वालों में भाई मदन, शिवनारायण व उसकी माता का बृजलाल शर्मा से पूछताछ की, तो उन्होंने गाली गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए, कहा कि तुमसे हमारा कुछ नहीं होगा।
अब मामले में तहरीर देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


