Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsTeen Abducted by Mohali Youth via Instagram Friendship Police Case Filed
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को भगाया, पंजाब के युवक पर केस

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को भगाया, पंजाब के युवक पर केस

संक्षेप:

Moradabad News - मझोला थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी को पंजाब के मोहाली के युवक संजय कुमार ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बहलाकर अगवा कर लिया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ केस...

Sep 09, 2025 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मझोला थाना क्षेत्र निवासी किशोरी से पंजाब के मोहाली निवासी युवक ने इंस्टग्राम पर दोस्ती की। तीन दिन पहले उसे बहलाफुसला कर साथ ले गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के कांशीराम नगर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी बीते 6 सितंबर को दोपहर कीब एक बजे घर से लापता हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि पंजाब के मोहाली जिले के सेहूराम सास नगर निवासी संजय कुमार नाम का युवक अपने दो साथियों की मदद से उसकी बेटी को बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिला के अनुसार आरोपी संजय कुमार ने उसकी बेटी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोपी संजय के पास कॉल करके पूछा तो उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी संजय कुमार और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।