रामपुर को छोड़कर मंडल में कहीं नहीं हो सका तकनीकी अनुदेशकों का चयन

Feb 12, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - लर्निंग बाइ डूइंग कार्यक्रम के तहत मुरादाबाद में तकनीकी अनुदेशकों का चयन अब तक नहीं हो सका है। अपर मुख्य सचिव ने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाए। पिछले वर्ष भी तकनीकी अनुदेशकों का चयन नहीं हो पाया था, जिससे तकनीकी शिक्षा पर असर पड़ रहा है।

रामपुर को छोड़कर मंडल में कहीं नहीं हो सका तकनीकी अनुदेशकों का चयन

लर्निंग बाइ डूइंग कार्यक्रम के तहत जनपदस्तर पर तकनीकी अनुदेशकों का अब तक चयन नहीं हो सका है। इस बार भी गत वर्ष की तरह बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने की मंशा फेल होती दिख रही है। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मुरादाबाद मंडल के सभी डीएम को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम का संचालन कराने को कहा है। लर्निंग बाइ डूइंग कार्यक्रम के तहत मंडल की स्थिति काफी खराब है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती अब तक नहीं हो सकी है। बिजनौर में 31, मुरादाबाद में 26, संभल में 20, अमरोहा में 17 व रामपुर में 15 पदों पर चयन किया जाना था।

अब तक सिर्फ रामपुर में चार अभ्यर्थियों का चयन किया जा सका है। इसके अलावा बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा व संभल में एक भी अभ्यर्थी का चयन नहीं हुआ है। ऐसे में इस बार भी तकनीकी अनुदेशकों के चयन की प्रक्रिया में शिथिलता देखने को मिल रही है। लर्निंग बाइ डूइंग के तहत जल्द से जल्द तकनीकी अनुदेशकों का चयन करने का निर्देश अपर मुख्य सचिव ने दिए भी हैं। ---------- पिछली बार भी नहीं हो सका था तकनीकी अनुदेशकों का चयन, आ गया था मानदेय लर्निंग बाइ डूइंग के तहत मुरादाबाद में तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती पिछले वर्ष भी होनी थी। इन अनुदेशकों के लिए मानदेय भी स्वीकृत हो चुका था। पैसा आने के बाद भी तकनीकी अनुदेशकों का चयन विभाग नहीं कर पाया था। चर्चा है कि इन अनुदेशकों के लिए आए मानदेय को विभाग ने सरेंडर कर दिया। ---------- तकनीकी अनुदेशकों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। आउटसोर्सिंग के जरिये इनका चयन होना है। दो बार तिथियां बढ़ाई गई हैं। जल्द ही पूरी प्रक्रिया होने पर इनका चयन कर दिया जाएगा। -विमलेश कुमार, बीएसए, मुरादाबाद।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsTechnical Instructors Selection Under Learning by Doing Program Faces Delays in Moradabad District
;;
;