ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादआरोग्य सेतू एप डाउनलोड करवाएंगे शिक्षक

आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करवाएंगे शिक्षक

बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करवाएंगे। इसके लिए उन्हें विशेष जिम्मेदारी दी गई है। पहले वह स्वयं इस एप को डाउनलोड करेंगे और फिर स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकों से भी...

आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करवाएंगे शिक्षक
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 08 Apr 2020 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करवाएंगे। इसके लिए उन्हें विशेष जिम्मेदारी दी गई है। पहले वह स्वयं इस एप को डाउनलोड करेंगे और फिर स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकों से भी डाउनलोड करवाएंगे। शासन को इसकी रिपोर्ट भी भेजनी होगी कि कितने शिक्षकों द्वारा स्वयं यह एप डाउनलोड किया गया और कितने बच्चों को एप डाउनलोड करवाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित आरोग्य सेतू एप विद्यार्थियों एवं परिवार के सदस्यों के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि के लिए सहायक होगा। इसी उद्देश्य से अधिक से अधिक छात्रों तक इसे पहुंचाने की कवायद में पूरा विभाग जुटा हुआ है। इसके लिए सभी शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह खुद तो इसे डाउनलोड करेंगे ही, बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। पहले तो लिंक भेजकर यह एप डाउनलोड कराया जाएगा। जो बच्चे इसे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे, उनके अभिभावकों को फोन पर इसे डाउनलोड करने का शिक्षक तरीका बताएंगे। इसकी रिपोर्ट भी भेजी जाएगी कि जिले के कितने शिक्षकों ने इसे डाउनलोड किया और कितने बच्चों से डाउनलोड कराया गया। डीआईओएस स्वयं भी व्हाट्सएप पर आरोग्य सेतू एप का उपयोग करने का स्टेप वाइज तरीका बता रहे हैं। एक व्हाट्सएप पोस्टर बनाकर इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें