शिक्षक संघ ने जयंत चौधरी के बयान पर जताई नाराजगी, फूंका पुतला

Feb 11, 2026 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद जयंत चौधरी के शिक्षक भर्ती और टीईटी परीक्षा संबंधी बयान पर विरोध किया। सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और उनके बयान की प्रतियां जलाईं। शिक्षकों का कहना है कि टीईटी अनिवार्यता के निर्णय के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा।

शिक्षक संघ ने जयंत चौधरी के बयान पर जताई नाराजगी, फूंका पुतला

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद जयंत चौधरी के शिक्षक भर्ती और टीईटी परीक्षा संबंधी बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को शिक्षक भवन में जुटे सैकड़ों शिक्षकों ने सांसद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुरादाबाद ने शिक्षक भवन दांग परिसर पर में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका। साथ ही उनके बयान की प्रतियां जलाईं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से समस्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य किए जाने के निर्णय के विरोध में लगातार विरोध किया जा रहा है। संगठन के आह्वान पर पिछले संसद सदन से पहले समस्त सांसदों को आरटीई एक्ट के बाद नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में ज्ञापन दिया गया था।

इस पर सकारात्मक जवाब दिए गए थे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन दिया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाते हुए शिक्षकों के प्रति जल्द ही सकारात्मक रुख का आश्वासन दिया था, लेकिन राज्यमंत्री के दिए गए जवाब से शिक्षकों में निराशा का माहौल है। इस अवसर पर सर्वेश कुमार शर्मा, डॉ. नीरज शर्मा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, प्रदीप शर्मा, डॉ. कपिल सिरोही, उपेंद्र सिंह, वीर सिंह, गरिमा गुप्ता, रेनू यादव, रामेश्वरी देवी, मधुबाला, सुरजीत यादव, प्रदीप, दुष्यंत यादव, आलोक मलिक, अनिल गिल, चंचल सरोज, सुखस्वरूप गुप्ता, सुमित सिंह, हिमांशु वशिष्ठ, इकमान अली, कुलदीप शर्मा, मुकेश आनंद, सुधीर, सतेंद्र, भूपेंद्र, कृष्णगोपाल, रिजवान आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।