Moradabad News: रोटरी क्लब एक्सिस ने भी शिक्षकों का किया सम्मान

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News: रोटरी क्लब मुरादाबाद ने शिक्षक दिवस का आयोजन राधा रमन राम सरन संतमत पूर्व माध्यमिक विद्यालय में किया। इस विद्यालय में गरीब छात्रों को शिक्षित किया जाता है। क्लब ने यहाँ के शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ काव्य सौरभ रस्तोगी ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

Moradabad News: रोटरी क्लब एक्सिस ने भी शिक्षकों का किया सम्मान

Moradabad News: रोटरी क्लब मुरादाबाद एक्सिस की ओर से शनिवार को राधा रमन राम सरन संतमत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कानून गोयन में शिक्षक दिवस मनाया गया। क्लब सचिव अभिनव अग्रवाल ने बताया कि यह विद्यालय महानगर के दूरस्थ तथा असेवित क्षेत्र में स्थित है जिसमें अभावग्रस्त विद्यार्थियों को मुख्य धारा में संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों के अनुरूप शिक्षित किया जाता है। यहां के शिक्षक सीमित साधनों से ही गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करते हैं। अतः क्लब द्वारा इन शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि व रोटरी मंडल 3100 के आगामी मंडल अध्यक्ष रोटेरियन डॉ काव्य सौरभ रस्तोगी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान योग्य बनाने का श्रेय भी शिक्षकों को ही जाता है।प्रधानाचार्य

धर्मेंद्र कुमार शर्मा, आचार्य जबरपाल सिंह, शिक्षक रजनी, किरन रस्तोगी, शालिनी शर्मा, कुमारी विशाखा, कुमारी ज्योति, कुमारी यशोदा, कुमारी शिखा, कुमारी वैष्णवी रस्तोगी व कुमारी श्वेता को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान तो सहायिका राधा को उत्कृष्ट शिक्षणेत्तर कर्मचारी सम्मान दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: रोटरी क्लब एक्सिस ने भी शिक्षकों का किया सम्मान