ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादइलाज के बहाने तांत्रिक ने किया महिला से बलात्कार

इलाज के बहाने तांत्रिक ने किया महिला से बलात्कार

मझोला क्षेत्र में एक तांत्रिक ने झाड़- फूंक का झांसा देकर महिला से बलात्कार किया। उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश कर दिया और फिर शर्मनका कृत्य...

इलाज के बहाने तांत्रिक ने किया महिला से बलात्कार
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 01 Aug 2018 07:46 PM
ऐप पर पढ़ें

मझोला क्षेत्र में एक तांत्रिक ने झाड़- फूंक का झांसा देकर महिला से बलात्कार किया। उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश कर दिया और फिर शर्मनका कृत्य किया। होश में आने पर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। कप्तान ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश मझोला पुलिस को दिए हैं।

पीड़िता मझोला के कांशीराम नगर की रहने वाली है। पति इलेक्ट्रीशियन थे। करीब चार साल पहले उनकी करेंट लगने से मौत हो चुकी है। एक बेटी है। उसकी शादी की जा चुकी है। महिला घर पर अकेली रहती है। बकौल पीड़िता करीब तीन माह से वह बीमार चल रही है। डाक्टरों को दिखाया मगर लाभ नहीं मिला। पास में ही रहने वाली महिला ने ऊपरी साया बताकर ढक्का कुंदनपुर निवासी तांत्रिक नवाजुद्दीन को दिखाने की सलाह दी। फोन नंबर भी उपलब्ध कराया। बात करने पर तांत्रिक घर आया। उसने ऊपरी साया बताया। एक माह के भीतर ठीक करने का भरोसा दिलाया। एक सप्ताह तक वह इलाज करता रहा। सोमवार को उसने रात के समय इलाज करने की बात कही। वह करीब सवा ग्यारह बजे घर आया। हवन करने के बाद उसने कोल्ड ड्रिंक पीने को कहा। बेहोश होने पर उसने बलात्कार किया। होश में आने पर तांत्रिक के नंबर पर संपर्क किया तो मोबाइल बंद मिला। वह घर में रखे पांच हजार रुपए भी ले गया।

ठाकुरद्वारा में देवरानी और जेठानी से हो चुकी है रेप की घटना

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के शरीफ नगर में ऊपरी साया बताकर काशीपुर के तांत्रिक ने देवरानी और जेठानी के साथ बलात्कार किया था। पिता-पुत्र को श्मशान घाट राख लेने के लिए भेजा था। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें