पं. दीनदयाल के जीवन से लें प्रेरणा
जीआईसी मानपुर मुजफ्फरपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गए। इस दौरान विभिन्न...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 25 Sep 2023 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें
जीआईसी मानपुर मुजफ्फरपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षक मेहताब आलम ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन की विषम परिस्थितियों पर प्रकाश डाला और उनके कर्तव्य के विषय में चर्चा की। डॉ. चंद्रभान सिंह ने बच्चों को संदेश दिया की वह भी पं. दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लें। इस मौके पर नय्यर आलम, महताब आलम, अचल कुमार, पुलकित विश्नोई, किरन पाल, अमित कुमार, विकास कुमार, महवइश, फरहा, हिमांशी, बहरीन, अमन, कृष्णा आदि मौजूद रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
