ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादनिकिता को सम्मानित करने पहुंची तहजीब संस्था

निकिता को सम्मानित करने पहुंची तहजीब संस्था

हिन्दुस्तान में विश्व बेटी दिवस पर प्रमुखता से प्रकाशित निकिता की कहानी ने हर किसी को प्रभावित किया। स्वाबलंबन की मिसाल और शहर की सशक्त बेटी बनी निकिता के घर रविवार को मिलने वालों का तांता...

निकिता को सम्मानित करने पहुंची तहजीब संस्था
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 23 Sep 2018 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान में विश्व बेटी दिवस पर प्रमुखता से प्रकाशित निकिता की कहानी ने हर किसी को प्रभावित किया। स्वाबलंबन की मिसाल और शहर की सशक्त बेटी बनी निकिता के घर रविवार को मिलने वालों का तांता रहा।

हिन्दुस्तान में खबर ब्रेक होने के बाद रविवार को कई टीवी चैनलों ने जहां निकिता की कहानी जानी, तो वहीं शहरी संस्थाओं में तहजीब ने निकिता के घर पहुंचकर उसे सम्मानित किया। तहजीब संस्था के सम्मान से अभिभूत नजर आई निकिता ने हिन्दुस्तान का शुक्रिया अदा किया। सम्मान स्वरूप तहजीब संस्था की ओर से संस्थापक आरती गुप्ता ने निकिता को सशक्त बेटी होने की मिसाल दी। इसके साथ ही उपहार देकर निकिता व उसके परिवार की निकट भविष्य में हर संभव सहायता देने की बात कही। निकिता की मां व बहनों से मुलाकात की। इस दौरान शीतल चावला, रीमा शर्मा, आयुषि, शालू, दिपाली, इंदू शर्मा, शशि, ऊषा आदि शामिल रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें