Moradabad News: ताइक्वांडो में पांच स्वर्ण पदक, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
Moradabad News: महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ के खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण पदक जीते। चयनित सभी पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। जूनियर और सीनियर वर्ग में विद्यार्थियों ने भिन्न भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

Moradabad News: कांठ, संवाददाता। मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यालय के सभी पांच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर, बिजनौर में आयोजित प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग में यशी चौहान ने 52 किलोग्राम, खुशी ने 55 किलोग्राम और माधवी बिश्नोई ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग में कामाक्षी माहेश्वरी ने 52 किलोग्राम और सीनियर बालक वर्ग में शौर्य बिश्नोई ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के खेल शिक्षक पदम सिंह ने बताया कि सभी पांच खिलाड़ी तीन से सात अक्टूबर तक गोरखपुर में होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य मदन सिंह ने चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।फोटो कांठ 2 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर बच्चों को शुभकामनाएं देते शिक्षक


