
सिंथेटिक दूध पनीर बनाने बेचने में दो पर मुकदमा
Moradabad News - टांडा रामपुर में खाद्य कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सिंथेटिक पनीर और मिलावटी दूध बनाने के आरोप में मोहम्मद आसिफ और हसीन अली पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री जब्त की और 450 किलो घटिया दूध नष्ट किया।
टांडा रामपुर के खाद्य कारोबारियों से मिली सिंथेटिक पनीर, दूध बनाने की सामग्री और घटिया खाद्य पदार्थों के निर्माण व बेचने में कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोहम्मद आसिफ और हसीन अली पर जानबूझ कर मिलवाटी सामग्री तैयार करने व बेचने के अलावा धोखाधड़ी का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इसी क्रम में रामपुर दोराहे पर रामपुर टांडा से नकली पनीर बनाने का सामान पकड़ा। साथ ही मिलावटी पनीर और दूध पकड़ा। दूध पनीर में मिलाए जाने वाले घातक रसायनों को भी जब्त किया।

अलग अलग कार्रवाई में ढाई कुंतल पनीर और 450 किलो घटिया दूध नष्ट करवाया गया। कई नमूने लेकर लैब में परीक्षण को भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि रामपुर दोराहे पर टीम को एक सिल्वर कलर की ओमिनी वैन में लांड्री में इस्तेमाल होने वाले एक किग्रा डिटर्जेंट की 12 बोतलें मिलीं। इसके साथ ही छह टिन में वनस्तपति ऑयल मिला। इसके साथ ही 38 लीटर अज्ञात रसायन मिला। इन सभी चीजों की मिलावट से नकली पनीर बनाया जाता था। तीनों का नमूना लिया गया। इसके बाद बादली टांडा स्थित तीन पनीर निर्माता एवं क्रीम निर्माता से तीन पनीर का एवं एक क्रीम का नमूना लिया गया। खरलौस में टीम ने आसिफ की डेरी से मिश्रित दूध क्रीम तथा पनीर के नमूने लिए। जो वैन पकड़ी गई वह माल टांडा से यहीं भेजा जा रहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




