Moradabad News: 64 वर्षीय महिला मिली स्वाइन फ्लू संक्रमित, जिला अस्पताल में भर्ती
Moradabad News: मुरादाबाद के अजीत नगर में 64 वर्षीय महिला को स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाया गया। उसे आधी रात को मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे स्थिर बताया है और उसकी निगरानी की जा रही है। अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने पर कोल्ड रूम को खत्म कर दिया गया है।

Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइन क्षेत्र के अजीत नगर की निवासी 64 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई। उसे परिजनों की तरफ से आधी रात तीन बजे मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने मरीज की हालत को फिलहाल स्थिर बताया है। निजी अस्पताल से कराई गई जांच रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि संक्रमित महिला को परिजन रात तीन बजे लेकर पहुंचे और उसे एचवनएनवन वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि यह महिला निजी अस्पताल में भर्ती थी।
वहां कराई गई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला की हालत स्थिर है उसकी लगातार निगरानी की जा रही है।अस्पताल में खत्म किया गया कोल्ड रूममुरादाबाद। जिला अस्पताल में लू लगने से पीड़ित मरीजों को भर्ती करने के लिए कोल्ड रूम खोला गया था अब इसे खत्म कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि इस वार्ड में बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जाएगा क्योंकि, बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।


