महासभा के कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ
Moradabad News - मुरादाबाद में सर्व ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष वत्स और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।...

मुरादाबाद। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा रविवार को प्रदेश, मंडल, जिला व महानगर इकाई मुरादाबाद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष वत्स, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। प्रदेश महामंत्री इंग्लेश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सचिन गौड़, प्रदेश संयुक्त मंत्री रवींद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री के लिए विचित्र शर्मा को शपथ दिलाई गई। ऐसे ही मंडल से वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, मंडल मंत्री सतीश कुमार शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण द्विवेदी, मंडल संगठन मंत्री केके शर्मा, मंडल प्रचार मंत्री एसके भारद्वाज, मंडल संयुक्त मंत्री चंदन भट्ट, मंडल मंत्री देवेश वशिष्ठ को बनाया गया। इस दौरान अवनीश शर्मा, राहुल शर्मा, डॉ. सुशील शर्मा, शैलेश कौशिक, रामोतार शर्मा, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।