Suspicious Death of Vijayendra in Bangla Village Allegations of Murder by In-laws नागफनी में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsSuspicious Death of Vijayendra in Bangla Village Allegations of Murder by In-laws

नागफनी में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad News - नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी विजेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। विजेंद्र पिछले आठ माह से बीमार चल रहा था और उसके ससुरालियों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 11 Sep 2025 12:54 PM
share Share
Follow Us on
नागफनी में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी विजेंद्र की बुधवार की रात लगभग 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक आठ माह से बीमार चल रहा था। परिजनों ने मृतक के ससुरालियों पर मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया और हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार थाना नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव निवासी विजेंद्र कुमार पिछले आठ माह से बीमार चल रहा था। घर पर ही विजेंद्र का उपचार चल रहा था। विजेंद्र के भाई राम सैनी ने बताया कि कुछ दिनों से विजेंद्र का ससुरालियों से विवाद चल रहा था।

बुधवार को शाम ससुराली पहुंचे और मारपीट करने लगे। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। नागफनी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि विजेंद्र बीमार चल रहा था। बीमारी में मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद हकीकत सामने आएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।