बिलारी में चीनी मिल के एजीएम की संदिग्ध हालात में मौत

Dec 09, 2025 08:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - राजा का सहसपुर स्थित लक्ष्मीजी शुगर मिल के AGM सुनील कुमार भटनागर की सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मशीन पर काम करते समय गिर गए और मुरादाबाद के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिवार में रोने-धोने का माहौल है, खासकर उनकी तीन बेटियों के लिए, जिनमें से एक की शादी नजदीक है।

बिलारी में चीनी मिल के एजीएम की संदिग्ध हालात में मौत

राजा का सहसपुर स्थित लक्ष्मीजी शुगर मिल के एजीएम की सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एजीएम की मिल परिसर में मशीन पर काम करने के दौरान गिरने से मौत होने की बात सामने आई। गिरने से घायल एजीएम को आनन फानन में इलाज के लिए मुरादाबाद के अस्पताल में लाया गया, जहां सोमवार शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एजीएम की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर मिल प्रशासन ने पुलिस को अवगत करा दिया है लेकिन अभी इस मामले में कोई भी कुछ कहने से बच रहा है।

मूल रूप से मुरादाबाद के आशियाना मोरा की मिलक के रहने वाले 57 वर्षीय सुनील कुमार भटनागर राजा का सहसपुर स्थितअलक्ष्मी शुगर मिल में एजीएम के पद पर कार्यरत थे। जानकारों ने बताया कि सोमवार दोपहर वह मिल परिसर में मशीन पर काम कर रहे थे कि अचानक नीचे गिर गए। उनको गंभीर हालत में चीनी मिल के अधिकारी- कर्मचारी उपचार के लिए मुरादाबाद के अस्पताल में लेकर आए ,जहां देर शाम एजीएम की उपचार के दौरान मौत हो गई। सुनील कुमार के परिवार में पत्नी चित्रा भटनागर के अलावा तीन बेटी बानी भटनागर, आकांक्षा, इतिशा है। जिसमें आकांक्षा की शादी इसी 18 नवंबर को हुई, जबकि बानी भटनागर की शादी अप्रैल में होनी है, अचानक पिता की मौत से परिवार सदमे में है, पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।