सरकारी धनराशि प्रकरण में निलंबित बीईओ वंदना सैनी बहाल
सरकारी धनराशि के गलत उपयोग के मामले में निलंबित खंड शिक्षा अधिकारी वंदना सैनी की बहाली कर दी गई है। उन्हें मुख्यालय स्तर पर तैनाती देते हुए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर उनका निलंबन निरस्त किया गया, लेकिन उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

सरकारी धनराशि के गलत उपयोग के मामले में निलंबित की गईं खंड शिक्षा अधिकारी (नगर क्षेत्र) वंदना सैनी की बहाली कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार उन्हें मुख्यालय स्तर पर तैनाती देते हुए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यालय शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के आदेश पर वर्ष 2025 में वंदना सैनी को निलंबित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई थी। मामला सरकारी धनराशि से जुड़ा बताया गया था। इसके बाद वंदना सैनी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रयागराज द्वारा 25 मार्च को निलंबन निरस्त करने के आदेश जारी किए गए।
हालांकि उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद विमलेश कुमार ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर वंदना सैनी को खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय के पद पर तैनात किया गया है तथा उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


