दो चीनी मिलों ने सौ फीसदी से ज्यादा चुकाया, दो फिसड्डी
Moradabad News - मुरादाबाद में गन्ना भुगतान की स्थिति बेहतर है, लेकिन राणा ग्रुप की दो चीनी मिलों का भुगतान कम है। रानी नागल और अगवानपुर ने 100% से ज्यादा भुगतान किया है, जबकि बेलवाड़ा और बिलारी ने क्रमशः 80% और 86% भुगतान किया है। कुल मिलाकर, चार चीनी मिलों में 98% भुगतान हो चुका है।

मुरादाबाद। मुरादाबाद में यूं तो चौदह दिन में गन्ना भुगतान की ओवरऑल स्थिति बेहतर है पर जिले की दो चीनी मिल के कम भुगतान से स्थिति गड़बड़ा जाती है। राणा ग्रुप की दोनों चीनी मिले कम भुगतान कर रही हैं। इस मिलों का पिछले साल पेराई सत्र में भी भुगतान खराब रहा था। मुरादाबाद जिले में कुल चार चीनी मिलों में पेराई सत्र चल रहा है। इन चीनी मिलों का ओवर ऑल भुगतान 98 फीसदी है पर इनमें दो मिलों का योगदान ज्यादा है। रानी नागल और अगवानपुर ने अपना कुल ड्यू भुगतान से सौ फीसदी से ज्यादा गन्ना भुगतान चुकाया है।
वहीं राणा ग्रुपर की बिलारी और बेलवाड़ा का भुगतान बेहतर नहीं है। बेलवाड़ा चीनी मिल ने 80 प्रतिशत और बिलारी ने 86 फीसदी भुगतान चौदह दिन की अवधि का किया है। जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने बताया कि मुरादाबाद जिले में गन्ना भुगतान की स्थिति सबसे अच्छी है। दो मिलों का भुगतान कुछ कम है तो दो का ज्यादा है। इसे और बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। जिले में चार चीनी मिलों का ओवर ऑल 98 फीसदी भुगतान 14 जनवरी तक हो चुका है। कुल भुगतान अब तक 384 करोड़ होना चाहिए उसके सापेक्ष 376 करोड़ किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


