ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादबार्डर पर सख्ती:रोडवेज बस संचालन पर लगा ब्रेक

बार्डर पर सख्ती:रोडवेज बस संचालन पर लगा ब्रेक

लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करके लगातार हो रहे पलायन के बाद प्रशासन सतर्क हुआ। शासन के निर्देश पर हर जिले की सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी गई है। वहीं मुख्यालय के निर्देश पर बसों से सवारियों को भेजने पर...

बार्डर पर सख्ती:रोडवेज बस संचालन पर लगा ब्रेक
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 30 Mar 2020 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करके लगातार हो रहे पलायन के बाद प्रशासन सतर्क हुआ। शासन के निर्देश पर हर जिले की सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी गई है। वहीं मुख्यालय के निर्देश पर बसों से सवारियों को भेजने पर भी तत्काल रोक लगा दी गई है। रोडवेज अफसरों का कहना है कि अब जब प्रशासन के निर्देश मिलेंगे तभी कोई बस भेजी जाएगी। प्रशासन के निर्देश पर रविवार देर रात तक बस अड्डों पर फंसे लखनऊ, बाराबंकी, अलीगढ़ और बरेली के कई सौ यात्रियों को फ्री सेवा से भिजवाया गया, इसके बाद सोमवार तड़के से फ्री बस संचालन को बंद कर दिया गया है। एआरएम पीतलनगरी शिवबालक ने बताया कि सीमाओं पर सख्ती के निर्देश पर प्रशासन ने सेवाओं पर रोक लगाने को कहा है। सोमवार को एक बरेली और एक अलीगढ़ के लिए बस को अनुमति पर भेजा गया। फिलहाल रोडवेज को अपने स्तर पर कोई भी बस चलवाने के निर्देश नहीं हैं। आपात सेवा की जब जरूरत होगी और प्रशासन से परमीशन आएगी तभी बसों को कहीं भेजा जाएगा। ऐसी सख्ती में अगर बस कहीं बस गई तो रोडवेज के लिए दिक्कत हो जाएगी। इसलिए आदेश मिलने के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें