Moradabad News: कांवड़ यात्रा: दिल्ली रोड हाईवे पर जीरो ट्रैफिक, कांठ रोड हुआ वनवे

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News: सावन माह के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि पर पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ियों की भारी संख्या को देखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दिल्ली रोड हाईवे पर हैवी डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। कांवड़ियों के लिए विशेष मार्ग तय किए गए हैं और प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

Moradabad News: कांवड़ यात्रा: दिल्ली रोड हाईवे पर जीरो ट्रैफिक, कांठ रोड हुआ वनवे

Moradabad News: सावन माह के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि पर होने वाले जलाभिषेक के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कांवड़ियों की भारी संख्या को देखते हुए रविवार से हैवी डायवर्जन प्लान भी लागू कर दिया गया। दिल्ली रोड हाईवे पर बड़े वाहनों के साथ ही छोटे वाहनों का भी संचालन बंद कर दिया गया। कांठ रोड पर भी सड़क की एक लेन कांवड़ियों के आनेजाने के लिए छोड़ दी गई है। सारा ट्रैफिक एक लेन से चलाया जा रहा है। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश और ब्रजघाट से जल लेकर कांवड़ियों के जत्थे लौटने लगे हैं। रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं के कांवड़ियां भी मुरादाबाद से ही होकर गुजर रहे हैं। इससे जिले के तीनों कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई हैं। शिवमय हुई सड़कें बमभोले के जयकारों से गूंज रही हैं। कांवड़ियों की संख्या बढ़ाने के कारण ही ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली रोड हाईवे पर रविवार दोपहर दो बजे से छोटे वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया। हाईवे पर जीरो ट्रैफिक का नियम लागू करके हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों के लिए छोड़ दी गई हैं। इस रूट के वाहन बिलारी, चन्दौसी, संभल, नरौरा, बुलंदशहर होकर हापुड़, दिल्ली और मेरठ की ओर जा रहे हैं। संभल से ये वाहन गंगाएक्सप्रेस वे के रास्ते भी जा रहे हैं। इसके अलावा कांठ रोड पर हरिद्वार की ओर से आने वाले कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए रविवार तड़के से कांठ रोड पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। फव्वारा चौराहा से पीली कोठी, पीएसी, किला तिराहा, हरथला होते हुए शेरुआ चौराहे तक की एक सड़क कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी गई है। इसके लिए बैरियर लगाकर सभी कट भी बंद कर दिए गए हैं.

बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी किये तैनात

पीएसी तिराहा, किला तिराहा, प्रेमनगर मोड़, विवेकानंद मोड़, डेंटल मोड़ आदि स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इस रूट पर आने-जाने वाला ट्रैफिक एक लेन पर ही चल रहा है। हालांकि हैवी ट्रैफिक इस रूट से पहले ही डायवर्ट किया जा चुका है। केवल छोटे वाहन ही चल रहे हैं। सीओ ट्रैफिक शुभम पटेल ने बताया कि यह व्यवस्था 11 अगस्त को शिवरात्रि तक लागू रहेगी। इस दौरान नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह समेत सभी सीओ और थाना प्रभारी कांवड़ मार्ग पर भ्रमणशील हरकर सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुटे नजर आए। कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.

चौरासी घंटा और झारखंडी मंदिर के लिए विशेष इंतजाम

मुरादाबाद। सावन के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि पर महानगर के किसरौल स्थित चौरासी घंटा मंदिर और झारखंडी मंदिर में सबसे अधिक कांवड़ चढ़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यहां कांवड़ियों और आम श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन लगाई जाएंगी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इन दोनों मंदिरों पर सुरक्षा के लिए सीओ कोतवाली कुलदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 150 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे से नियमित निगरानी की जा रही है। इसके लिए मंदिर परिसर में ही कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर मंदिर, खुशहालपुर रोड बुद्धिविहार के ऋण मुक्तेश्वर मंदिर, गंगा मंदिर, सिविल लाइंस शिव मंदिर, ढाप वाला मंदिर आदि शिवालयों में भी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सामान्य प्रश्न

✦जलाभिषेक के लिए सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं?−
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं जिनमें हैवी डायवर्जन प्लान, बैरियर और पुलिस कर्मियों की तैनाती शामिल है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: कांवड़ यात्रा: दिल्ली रोड हाईवे पर जीरो ट्रैफिक, कांठ रोड हुआ वनवे