गेहूं के अवैध संचरण पर निगरानी, धरपकड़ तेज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद में गेहूं के अवैध संचरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह और जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर प्रवर्तन टीमें सक्रिय की गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को बिचौलियों को कम दाम पर गेहूं बेचने के लिए विवश नहीं किया जाएगा।

गेहूं के अवैध संचरण पर निगरानी, धरपकड़ तेज

मुरादाबाद। गेहूं के अवैध संचरण को लेकर निगरानी कड़ी कर दी गई है। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह और जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर प्रवर्तन टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में गेहूँ के अवैध भंडारण एवं अवैध संचरण पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसानों को बिचौलियों को औने-पौने दामों पर गेहूँ बेचने के लिए विवश नहीं होने दिया जाएगा तथा कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।