यूपी के इस शहर में खनन का खेल....इस राज्य के डंपर दौड़ रहे

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। तीन थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज हुए हैं, लेकिन ओवरलोड डंपर अभी भी सड़कों पर चल रहे हैं। जिलाधिकारी ने बैठक कर सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि अवैध परिवहन को पूरी तरह से रोका जाए।

यूपी के इस शहर में खनन का खेल....इस राज्य के डंपर दौड़ रहे

खनन सामग्री के अवैध परिवहन को लेकर सख्ती हुई तो तीन थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज किए गए लेकिन इसके बाद भी अभी तक ओवर लोड डंपर सड़़कों को रौंद कर निकल रहे हैं। रामगंगा पुल इस्लाम नगर साइड से प्रतिदिन हरियाणा नंबर के तमाम डंपर गुजरते हैं। यह कांठ रोड होते हुए अमरोहा सीमा पार करते हैं। कुछ दिन पहेल इन्हीं में से एक डंपर से कुचल कर तीन की मौत अमरोहा जनपद में हो चुकी है। इसके साथ ही ठाकुरद्वारा से रामपुर की साइड से भी वाहन गुजारे जाते हैं। अलग अलग रूटों से होते हुए खुले आम डंपर खनन सामग्री लाद कर जाते हैं। इनमें तय मानकों से ज्यादा माल होने की शिकायत भी मिल रही है। इसके साथ ही नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर तमाम ट्रकों को निकाल दिया जाता है जिससे सही वाहन स्वामी का पता नहीं चलता। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने इसके लिए हाल में ही एक बैठक कर सभी विभागों को कसा। इसका असर यह जरूर रहा कि कांठ, डिलारी और भोजपुर थाना क्षेत्र में तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं।

अवैध परिवहन पर कार्रवाई

अलग अलग दिवसों में खनन विभाग ने यह मुकदमे दर्ज करवाए। इन सभी वाहनों के नंबर एचआर से यानी सभी डंपर हरियाणा के हैं। जिलाधिकारी ने अपनी बैठक में खनन विभाग, प्रशासन, आरटीओ से कहा था कि वह अवैध परिवहन पूरी तरह से रोकें। वाहनों के कागज चेक करने के साथ ही ऐसे वाहनों को जरूर चेक करें जिनकी नंबर प्लेट में कूट रचना कर उसके नंबर बदले गए। जिनकी नंबर प्लेट में दृश्यता नहीं है। ऐसे तमाम वाहन हैं जिनके चालान हो चुके पर जुर्माना नहीं हुए इनकी सूची आरटीओ को दी गई है। इनको अभी काली सूची में नहीं डाला गया है।

मैं छुट्टी पर हूं थाना स्तर से वाहनों के अवैध परिहन पर अंकुश लगाया गया है। तीना थाना क्षेत्रों में मुकदमे हुए हैं इससे असर पड़ा है। आगे भी कड़ी निगरानी की जाएगी।

भविष्य की निगरानी

राघवेंद्र सिंह, जिला खनन अधिकारी

सामान्य प्रश्न

खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज हुए हैं?
तीन थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।