ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादप्रदेश की तीस शुगर मिलों का शुरू हो चुका है पेराई सत्र

प्रदेश की तीस शुगर मिलों का शुरू हो चुका है पेराई सत्र

प्रदेश में तीस से अधिक शुगर मिलों का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। शेष शुगर मिलें जल्द सत्र शुरू करने वाली हैं। जिले में भी चारों शुगर मिलों का पहिया घूमने लगा है। गन्ना पेराई सत्र के दौरान गन्ना...

प्रदेश की तीस शुगर मिलों का शुरू हो चुका है पेराई सत्र
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 01 Nov 2017 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में तीस से अधिक शुगर मिलों का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। शेष शुगर मिलें जल्द सत्र शुरू करने वाली हैं। जिले में भी चारों शुगर मिलों का पहिया घूमने लगा है। गन्ना पेराई सत्र के दौरान गन्ना पर्ची, गन्ना खरीद एवं घटतौली आदि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए गन्ना आयुक्त कार्यालय एवं जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर टोल फ्री कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।

कंट्रोल रूम को प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा। प्रदेश की तीस शुगर मिलों द्वारा पेराई 2017-18 का पेराई सत्र तीस अक्टूबर तक शुरू किया जा चुका है। शेष सभी शुगर मिलें भी जल्द पेराई सत्र शुरू करने वाली हैं। पेराई सत्र के दौरान गन्ना किसानों की सुगमतापूर्वक गन्ना आपूर्ति में होने वाले व्यवधान, गन्ने की घटतौली, समय से पर्चियों की उपलब्धता न होने अथवा गन्ना खरीद एवं भुगतान संबंधी अन्य किसी प्रकार की तात्कालिक समस्याओं के समाधान के लिए गन्ना आयुक्त कार्यालय लखनऊ और जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर टोल फ्री कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जो अब पूरे सीजन चालू रहेगा। चौबीस घंटे कंट्रोल रूम की सेवा संचालित रहेंगी। टोल फ्री नंबर पर कर कसेंगे शिकायत गन्ना आयुक्त कार्यालय पर स्थापित टोल फ्री कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 1800-121-3203, जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर स्थापित टोल फ्री कंट्रोल रूम का नंबर 0591-2435058 जिले में घूमने लगा शुगर मिलों का पहियां जिला गन्ना अधिकारी डा. सुभाष यादव ने बताया कि जिले की चारो शुगर मिलों का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। अगवानपुर शुगर मिल 29 अक्टूबर को, बिलारी शुगर मिल 30 अक्टूबर को, बेलवाड़ा शुगर मिल 29 अक्टूबर को, रानी नांगल शुगर मिल का 28 अक्टूबर से पेराई सत्र शुरू हो गया है। तीस अक्टूबर तक प्रदेश में तीस शुगर मिलों द्वारा पेराई सत्र शुरू किया जा चुका है। गन्ना किसानों की समस्याओं को निस्तारण को टोल फ्री कंट्रोल रूम सेवा शुरू कर दी गई है। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक संचालित रहेंगी। कंट्रोल रूम को प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें