ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादप्रदेश अध्यक्ष ने टटोली मुरादाबाद में कांग्रेसियों की नब्ज

प्रदेश अध्यक्ष ने टटोली मुरादाबाद में कांग्रेसियों की नब्ज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को संगठन की नब्ज टटोली। अध्यक्ष का मुरादाबाद में यह पहला दौरा रहा। सर्किट हाउस में अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से रुबरू हुअए। दरअसल मुरादाबाद में नए...

प्रदेश अध्यक्ष ने टटोली मुरादाबाद में कांग्रेसियों की नब्ज
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 18 Oct 2019 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को संगठन की नब्ज टटोली। अध्यक्ष का मुरादाबाद में यह पहला दौरा रहा। सर्किट हाउस में अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से रुबरू हुअए। दरअसल मुरादाबाद में नए अध्यक्ष पद पर फैसला होना है। लिहाजा उनकी मौजूदगी से पार्टी में सियासी हलचल बढ़ाई है। अध्यक्ष के दावेदार अपने पक्ष में माहौल बनाने को समर्थकों से सिफारिश कराने की जोड़तोड़ में जुटे हैं।

रामपुर में हो रहे उपचुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे। कुशीनगर के विधायक अजय कुमार का अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा है। पहली बार आगमन को लेकर पार्टी में हलचल है। मुरादाबाद में सर्किट हाउस में वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। हाल ही में जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा हुई है। इनमें संभल जिले व शहर को छोड़कर बाकी जिले में अध्यक्ष के नाम पर फैसला होना है। लिहाजा अध्यक्ष के दावेदार अपनी ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसके लिए दावेदार तैयारियों में जुटे रहे। जानकारों की माने तो अध्यक्ष बनने को बेताब दावेदारों ने अपने समर्थन के लिए कांग्रेसियों से अपने लिए सिफारिश कराने से भी नहीं हिचक रहे। इस दौरान पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें