ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादरनिंग ट्रैक पर दौड़ेगी गांवों की खेल प्रतिभा

रनिंग ट्रैक पर दौड़ेगी गांवों की खेल प्रतिभा

मुरादाबाद। गांवों में खेल प्रतिभाएं अब खेल के मैदान के लिए मायूस नहीं होंगी। जल्द ही रनिंग ट्रैक बनने शुरू होने लगेंगे। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार...

रनिंग ट्रैक पर दौड़ेगी गांवों की खेल प्रतिभा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 01 Feb 2023 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद। गांवों में खेल प्रतिभाएं अब खेल के मैदान के लिए मायूस नहीं होंगी। जल्द ही रनिंग ट्रैक बनने शुरू होने लगेंगे। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत स्तर पर खेल के मैदान विकसित करने के आदेश जारी किए हैं। डीएम और सीडीओ इसकी मानीटरिंग करेंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्सान देने की मंशा से इस तरह का इंतजाम किया जा रहा है कि हर गांव में खेल का मैदान बनाया जाए। इसी क्रम में मुरादाबाद मंडल के सभी पांच जिलों में खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं। जहां स्थानीय खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रामीण खेलों में जिन खिलाड़ियों की जैसी रुचि है उसे विकसित कर उन्हें आगे ले जाने की योजना है। इसके लिए प्रशासन यथा संभव मदद करेगा। सबसे पहले खेल के मैदानों में रनिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुरादाबाद के मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने जल्द काम शुरू करने का आदेश जारी किया है। मंडलायुक्त ने कहा कि खेल के मैदान के निर्माण में अब ज्यादा विलंब नहीं होना चाहिए। ट्रैक का निर्माण सबसे पहले किया जाना चाहिए। मंडल के पांच जिलों में मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, संभल व अमरोहा में खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं।

इन खेलों को बढ़ावा

एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती, खोखो, आत्मरक्षा के सभी गेम

प्रशिक्षक तैनात करके दी जाएगी ट्रेनिंग

खेल के मैदानों में प्रशिक्षक तैनात कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मंडलायुक्त स्तर से समीक्षा की जा रही है। ग्राम पंचायतों में जगह चयनित कर जल्द खेल के मैदान बना कर वहां प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। मंडलायुक्त के रुख के बाद विभागीय अफसरों ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें