Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsSports Competition Held at Primary School Manjhara Vilakudan Students Showcase Talent
न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

संक्षेप:

Moradabad News - प्राथमिक विद्यालय मंझरा विलाकूदान में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुस्तफा प्रधान ने किया। खेलों के महत्व पर चर्चा करते हुए शिक्षक मोहसिन अख्तर ने टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता बताई।

Nov 13, 2025 08:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

प्राथमिक विद्यालय मंझरा विलाकूदान में गुरुवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुस्तफा प्रधान द्वारा फीता काटकर किया गया। बच्चों ने सभी प्रतिस्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया। न्याय पंचायत प्रभारी मोहम्मद आकिल चौधरी ने खेलो के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही शिक्षक मोहसिन अख्तर ने बताया कि खेलों से टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा जागृत होती है। रेफरी की भूमिका में प्रेम सिंह, देशराज सिंह व दानवीर सिंह रहे। खेलों का संचालन मोहसिन अख्तर द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ पुष्पेंद्र सिंह, लईक अहमद, करनपाल सिंह, चेतना, नसरीन अंसार, अशरफ अली पाशा, खिलाफत अली, नीरज कुमार, सुभाष सागर, मामचंद आदि मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।