Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsSpiritual Gathering Celebrates New Year and Birth Anniversary of Shreyansh Maharaj
‘महान पुरुषों से प्रेरणा लेकर जीवन को बनाया जा सकता शुद्ध’

‘महान पुरुषों से प्रेरणा लेकर जीवन को बनाया जा सकता शुद्ध’

संक्षेप:

Moradabad News - मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा बिलारी द्वारा पोंडा खेड़ा मंदिर में नव वर्ष और श्रेयांश महाराज के जन्मोत्सव पर संत समागम का आयोजन किया गया। इस समागम में साध्वी विजेता बाई ने मनुष्य के जीवन के महत्व और अध्यात्म की आवश्यकता पर प्रवचन दिया। सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Jan 01, 2026 08:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा बिलारी के द्वारा पोंडा खेड़ा मंदिर बिलारी में नव वर्ष के उपलक्ष में एवं मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव सतपाल महाराज के पौत्र श्रेयांश महाराज के जन्मोत्सव पर भाव सद्भावना संत समागम का आयोजन किया गया। संत समागम में हरिद्वार से महात्मा विजेताबाई, महात्मा विवेकी बाई ने दीप प्रज्वलित कर संत समागम का शुभारंभ किया। हरिद्वार से पधारी साध्वी विजेता बाई ने अपने प्रवचन में बताया कि मनुष्य का जीवन बड़े ही भाग्य से प्राप्त होता है। मनुष्य ही अपने जीवन में अध्यात्म एवं ऋषि मुनियों के बताएं मार्ग पर चलाकर अपने जीवन को महान बना सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह गुण पशु पक्षियों एवं जानवरों में नहीं होता कि वह अपने जीवन को अध्यात्म के रास्ते पर चला सकें। भगवान ने यह महान गुण मनुष्य जीवन को ही प्रदान किया है, इसलिए आज के वातावरण को ध्यान में रखते हुए हमें नित्य शुभ कर्म एवं दया भाव से समाज को को संस्कारवान एवं देश को मजबूत बनाने हेतु सद्भावना संत समागम का आयोजन करना नितांत आवश्यक है। कहा कि सत्संग के माध्यम से ही अज्ञानी भी ज्ञानी बन जाते हैं जैसे लोहा पारस के संग आने पर सोना बन जाता है , और सत्संग भगवान की कृपा से ही प्राप्त होता है। साध्वी विवेक की भाई जी ने अपने संबोधन में बताया कि आज का मानव नाना प्रकार के व्यर्थ की बातों में अपना जीवन व्यतीत कर रहा है हमको महान पुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर के अपने मन शुद्ध कर अपने जीवन को महान बनाना चाहिए। प्रवचन के पश्चात सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देशराज सिंह, दिनेश कुमार, नागेंद्र प्रजापति, मुनेश प्रजापति, चौधरी कुलदीप सिंह, हेमपाल सिंह, ओमवती, चंद्रबती,इमरती देवी, राजवती बसंती देवी, कमलेश देवी , विनम देवी आदि का योगदान रहा।