ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकार्तिक कृष्ण अमावस्या पर जैन मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना

कार्तिक कृष्ण अमावस्या पर जैन मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना

बिलारी। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दीपावली पर कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन बिलारी समाज के सभी जैन अनुयायियों द्वारा बेदी में...

कार्तिक कृष्ण अमावस्या पर जैन मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 13 Nov 2023 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दीपावली पर कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन बिलारी समाज के सभी जैन अनुयायियों द्वारा बेदी में विराजमान प्रतिमाओं जी का शुद्ध जल से अभिषेक किया। तदोपरांत शुद्ध जल से श्री शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा की शांति धारा की गई। नित्य नियम पूजन के उपरांत विशेष पूजा महावीर भगवान व गौतम गणधर की श्री पार्श्वनाथ भगवान की गई। कार्तिक कृष्ण अमावस्या का विशेष महत्व के बारे में रिटायर्ड शिक्षिका विमला जैन ने बताया कि जैन धर्म के चौबीस वे तीर्थंकर श्री महावीर भगवान को आज मोक्ष प्राप्त हुआ था। जैन धर्म के अनुसार इस दिन को निर्माण महोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पूजा आरती के बाद एक दूसरे को दीपावली की बधाइयां दी गई। इस मौके पर राकेश जैन, कौशल जैन, विनोद जैन, संजय जैन, शशांक जैन, समीर जैन,अभिषेक जैन, राकेश कुमार जैन एडवोकेट, प्रतीक जैन, अरिहंत जैन, सिद्धांत जैन, आर्यंस जैन, विपुल जैन ,राजीव जैन, रजत जैन, तंदुल जैन, अक्षय जैन, विमल जैन, रीता जैन, सीमा जैन, रेखा जैन, शिल्पी जैन, शगुन जैन, मिशिता जैन, चारू जैन, कल्पना जैन, गरिमा जैन, पावनी जैन, आशा जैन, निधि जैन, अन्वी जैन, शशि जैन, पूजा जैन, रेनू जैन, मानसी जैन, सुरभि जैन,लवी जैन, वर्णिका जैन, नेहा जैन आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े