मुरादाबाद से लखनऊ के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें
Moradabad News - यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए रेलवे ने मुरादाबाद से आलमनगर (लखनऊ) के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। परीक्षा के चलते शनिवार और रविवार को विशेष ट्रेनें चलेंगी। मुरादाबाद...

यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए रेलवे मुरादाबाद से लखनऊ (आलमनगर) के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। शनिवार से शुरु पीईटी परीक्ष्रा के लिए ट्रेनों का टाइम शेडयूल भी जारी किया गया है। रविवार को भी परीक्षा के चलते ट्रेन चलेगी। जबकि पहले से संचालित एक्जाम स्पेशल बरेली-देहरादून ट्रेन 6 से आठ सितंबर तक संचालित होगी। मुरादाबाद में पीईटी परीक्षा में 95 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा था। रेल मुख्यालय ने मंडल में ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि शनिवार व रविवार को होने वाली परीक्षा के चलते लगातार दो दिन ट्रेनें चलेगी।
मुरादाबाद से लखनऊ रूट पर चलने वाली ट्रेन की टाइमिंग, स्टॉपेज का निर्धारण कर लिया गया है। मुरादाबाद से आलमनगर (लखनऊ) के लिए 04391-92 और 04393-94 अनारक्षित ट्रेनें चलेंगी। पहली ट्रेन 6 सितंबर को मुरादाबाद से दिन में 13.25 बजे रवाना होगी। रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर,आंझी शाहाबाद, हरदोई, बालामऊ, संडीला होकर आलम नगर में शाम 19.25 बजे पहुंचेगी। वापसी में आलमनगर से रात 21.25 बजे चलकर इसी रास्ते से मुरादाबाद में सुबह 5.30 बजे पहुंचेंगी। ट्रेन अपने दो-दो फेरे पूरे करेंगी। दूसरी ट्रेन 04393-94 अलग टाइम टेबल से चलेगी। मुरादाबाद से ट्रेन शाम 18.55 बजे रवाना होगी। इसी निर्धारित स्टेशन होते हुए आलम नगर आधी रात 12.30 बजे पहुंचेंगी। आलम नगर से रात 2.00 बजे चलकर इसी रूट से होते हुए मुरादाबाद सुबह 8.30 बजे पहुंचेंगी। यह ट्रेन 6 से 8 सितंबर तक चलेगी। सीनियर डीसीएम के अनुसार बरेली देहरादून के लिए स्पेशल ट्रेन 04321-22 भी चलेगी। ट्रेन बरेली से पांच व 6 सितंबर और देहरादून से 6 व 7 सितंबर को रवाना होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




