SP Leaders Seek Relief from High Court Amid Administrative Team Visit सपा कार्यालय खाली होने की सूचना जुटे सपाई, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsSP Leaders Seek Relief from High Court Amid Administrative Team Visit

सपा कार्यालय खाली होने की सूचना जुटे सपाई

Moradabad News - सपा नेताओं को प्रशासनिक टीम के पहुंचने की भनक लग गई थी। सभी नेता कार्यालय में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से बातचीत की और 4 दिन का समय मांगा। सपा ने उच्च न्यायालय में राहत के लिए याचिका दायर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 7 Oct 2025 01:51 PM
share Share
Follow Us on
सपा कार्यालय खाली होने की सूचना जुटे सपाई

सपा नेताओ को प्रशासनिक टीम पहुंचने की भनक लग गई थी। इसी वजह से सपा नेता धीरे धीरे कार्यालय में एकत्र होने लगे। जैसे ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल पहुंचा सभी नेता वहां मौजूद मिले। प्रशासनिक टीम से जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बात की। उन्हें बताया कि उनके लगातार कार्यालय में कार्यक्रम लगे हुए हैं। सभी कार्यकर्ता इसी कार्यालय में कार्यक्रम में पहुंचते हैं। सपा नेताओं से वार्ता के बाद पहुंची टीम ने उच्चाधिकारियों से बात की। साथ ही जिलाधिकारी से भी जिलाध्यक्ष ने मिलकर बात की। इसके बाद अफसरों ने सपा नेताओं को 4 दिन का समय दे दिया।

जिलाध्यक्ष के अलावा कार्यालय पर पूर्व विधायक मोहम्मद रिजवान, वसीम कुरैशी, संजीव चौधरी, जिगरी मलिक समेत कई सपा नेता मौजूद रहे। उधर यह भी चर्चा रही की नगर निगम की प्रबंधन वाली उक्त संपत्ति में कब्जा लेने नगर निगम की ओर से कोई अधिकारी कर्मचारी टीम में नहीं पहुंचा। हाईकोर्ट में सुनवाई से सपा नेताओं को राहत की आस सपा ने इस मामले में उच्च न्यायलय की शरण ली है। जिसकी तिथि 8 अक्टूबर लगी है। सपा नेताओं को आस है कि शायद इस तिथि में स्टे मिल जाए। फिलहाल न्यायालय की ओर सपा नेता टकटकी लगाए हैं कि शायद राहत मिल जाए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।