आपदा में मरने वालों के परिजनों को सौंपे सहायता चेक
Moradabad News - सितंबर में देहरादून की प्राकृतिक आपदा में गांव मुड़िया जैन के नौ लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मृतकों के परिवारों को 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही परिवारों को सरकारी नौकरी का आश्वासन भी दिया गया।

तहसील बिलारी के गांव मुड़िया जैन में सितंबर में देहरादून की प्राकृतिक आपदा में एक ही गांव के नौ लोगों की मौत हुई थी, इसको लेकर शनिवार को सपा प्रतिनिधिमंडल दल ने ग्राम मुड़िया जैन में पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से भेजे गए प्रत्येक परिवार के प्रत्येक परिजनों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। वहीं शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को भरोसा भी दिलाया कि सपा सरकार बनने पर परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने का कार्य भी किया जाएगा। इस दौरान सपा प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सांसद जियाउर्रहमान बर्क, नूरपुर विधायक रामौतार सैनी, बिलारी विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान, कांठ विधायक कमाल अख्तर, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष इश्त्यिाक सैफी, जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उसमान एडवोकेट आदि मौजूद रहे।--------इन्हें
मिलें सहायता चेक मृतक नरेश की पत्नी सावित्री, मृतक किरन के पति अमरपाल, मृतक मदनपाल के पुत्र सुमित कुमार, मृतक रीना देवी की पुत्री रितू , मृतक हरचरन के पुत्र रामबाबू , मृतक सुन्दरी देवी के पुत्र ज्ञान सिंह, मृतक शौमती के पुत्र अरविन्द, मृतक राजकुमार के भाई कृष्ण, मृतक होराम के भाई राज को चेक दिए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


