Moradabad News: घर में घुसकर दंपति और उसके बेटे को पीटा, दामाद पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: नागफनी थाना क्षेत्र में दामाद ने घर में घुसकर दंपति और उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अमित धामा पर आरोप है कि उसने घरेलू विवाद के कारण घर में घुसकर मारपीट की।

Moradabad News: घर में घुसकर दंपति और उसके बेटे को पीटा, दामाद पर केस दर्ज

Moradabad News: नागफनी थाना क्षेत्र में दामाद ने घर में घुसकर दंपति और उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना नागफनी के दौलतबाग मठ वाली गली निवासी नूरजहां ने बागपत जिले के औरंगाबाद पट्टी अमित धामा के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में नूरजहां ने बताया कि आरोपी अमित धामा उनकी बेटी का पति है। आरोप लगाया कि गुरुवार को रात करीब 2 बजे आरोपी अमित उनके धर में घुसकर पति शहजादे आलम और बेटे अब्दुल्ला के साथ गाली गलौज और मारपीट की।

बीच बचाव करने पर आरोपी ने नूरजहां को भी पीट दिया। महिला ने आरोप लगाया कि आए दिन उसकी बेटी शबनम के साथ भी शराब पीकर मारपीट करता है। इतना ही नहीं बदमाशों से बेटे अब्दुल्ला की हत्या कराने की धमकी भी देता है। एसएचओ नागफनी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: घर में घुसकर दंपति और उसके बेटे को पीटा, दामाद पर केस दर्ज