ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादअखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सोमपाल सिंह

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सोमपाल सिंह

भगतपुर के विकास खंड भगतपुर टांडा क्षेत्र के ग्राम बिलावाला के ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह को अखिल भारतीय प्रधान संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया...

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सोमपाल सिंह
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 31 Jul 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भगतपुर के विकास खंड भगतपुर टांडा क्षेत्र के ग्राम बिलावाला के ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह को अखिल भारतीय प्रधान संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने बताया कि उन्हें अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने बताया कि वे संगठन के द्वारा मिलने वाले निर्देशों का पालन करेंगे एवं ग्राम प्रधानों की समस्याओं के समाधान एवं उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए प्रयास करेंगे। काफी संख्या में ग्राम प्रधान नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे एवं उन्हें जिम्मेदारी मिलने के लिए बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें