कभी नष्ट नहीं होता गुरुत्व, उसी में होते परमात्मा के दर्शन
Moradabad News - राही होटल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य डा. जगदीश प्रसाद कोठारी ने गुरु का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गुरु ज्ञान की अवस्था है और भौतिकवाद से दूर रहकर प्रभु के नाम का जप करना चाहिए। श्रीमद्...

राही होटल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य डा. जगदीश प्रसाद कोठारी ने गुरु का महत्व बताया। उन्होंने गणेश वंदना से कथा का आरंभ किया। बताया गुरु ज्ञान की अवस्था है। गुरुत्व कभी नष्ट नहीं होता। उसी में परमात्मा के दर्शन होते हैं। मनुष्य जीवन का समय अत्यंत कीमती है। भौतिकवाद न उलझाकर प्रभु के नाम जप में लगाना चाहिए। उसी में सारे सार हैं। इसी लिए मानव जीवन को श्रेष्ठ माना गया है। प्रभु ने जीवा दी है। इसी से रस का ज्ञान होता है। हमें इससे प्रभु के नाम का जप करना चाहिए। इसी से साधना का मार्ग प्रशस्त होता है।
उन्होंने कहा श्रीमद् भागवत कथा कोई साधारण ग्रंथ नहीं है। यह एक महापुराण है। उन्होंने बताया हमारी संस्कृत भाषा देव रूपी है। यह सभी भाषाओं में श्रेष्ठ है। उन्होंने कानों को नदी के समान बताते हुए कहा कानों के माध्यम से कथा के शब्द अंदर जाते हैं और हमें पवित्र करते हैं। जिससे हृदय निर्मल होता है और भक्त भाव विभोर हो जाता है। उन्होंने भगवान पर बोलते हुए कहा जिसमें सौ प्रतिशत ज्ञान है वही भगवान है। उन्होंने कलियुग में भागवत को तारणहार बताते हुए कहा जो इसकी शरण में आ जाता है वह तर जाता है। मुख्य यजमान नगर विधायक रितेश गुप्ता एवं अल्पना गुप्ता रहे। शेल गुप्ता, अनिरुद्ध अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, अमित गुप्ता, विजय गुप्ता, डा. रवि गंगल, विनोद अग्रवाल, डा. जयपाल सिंह व्यस्त, के के मिश्रा, धीरशांत दास, आकाश पाल, ग्रीश भंडूला, विपिन गुप्ता, जसपाल सिंह, राज कमल गुप्ता, डा. राजपाल गुप्ता, कविता गुप्ता, मुकेश भटनागर आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




