कृष्ण जन्म प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, हुई सिक्कों की वर्षा
बुधबाजार स्थित श्री दुर्गा भवन मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास गिरिजा भूषण मिश्र ने वामन अवतार और राजा बलि की दान नीति का वर्णन किया। राजा बलि ने भगवान वामन को अपना राज्य दान कर दिया। कथा में उपस्थित लोगों ने प्रसंग सुनकर आनंद लिया और अंत में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

बुधबाजार स्थित श्री दुर्गा भवन मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में गुरुवार को कथा व्यास गिरिजा भूषण मिश्र ने वामन अवतार का वर्णन किया। कथा व्यास ने दान की महत्ता बताते हुए कहा राजा बलि अपनी दान नीति के कारण तीनों लोकों में प्रसिद्ध थे। उनकी परीक्षा लेने के लिए भगवान वामन अवतार लेकर याचक बनकर उनसे दान लेने आए। राजा बलि ने उन्हें अपना पूरा राज्य दान कर दिया। कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया तो सभी झूमने लगे। कथा वचक ने भी टॉफियां और सिक्कों की बरसात की। अंत में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता रहे। इन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कथा में सुरजीत रावल, विकास सपड़ा, रजत सपड़ा, राजेंद्र सपड़ा, तिलक राज, मनोहर लाल कत्याल, संजय नारंग, अशोक सिक्का, रोहिताश सपड़ा, सतीश गगनेजा, विनय सपड़ा, नरेंद्र उतरेजा, परम राज जोशी, लक्ष्मी राज जोशी, विनोद मल्होत्रा आदि शामिल रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


