श्री बालाजी महोत्सव 31 से, भक्ति की बहेगी बयार

Mar 09, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - श्री बालाजी महोत्सव 31 से, भक्ति की बहेगी बयारश्री बालाजी महोत्सव 31 से, भक्ति की बहेगी बयारश्री बालाजी महोत्सव 31 से, भक्ति की बहेगी बयारश्री बालाजी

श्री बालाजी महोत्सव 31 से, भक्ति की बहेगी बयार

श्री बालाजी सेवा समिति का चार दिवसीय श्री बालाजी जन्मोत्सव 31 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा। इसको लेकर श्री बालाजी दरबार कटघर बीच होली के मैदान में हुई बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। संस्थापक जगतगुरु जगदाचार्य साध्वी राघवेंद्री महाराज से सदस्यों को दायित्व भी सौंपे। उन्होंने बताया पहले दिन 31 मार्च को कार्यक्रम का आरंभ हरपाल नगर स्थित राजा राम धर्मशाला से कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। यात्रा कटघर स्थित श्री बालाजी दरबार पहुंचेगी। जहां कलश स्थापना के बाद राम चरित मानस का अखंड पाठ आरंभ किया जाएगा। एक अप्रैल को इस पाठ को विश्राम दिया जाएगा।

दो अप्रैल को नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। अंत में तीन अप्रैल को संकट मोचन यज्ञ के बाद भंडारा किया जाएगा। बैठक में उप महंत रवि राघव सहित आशीष अग्रवाल, रीता सिंह, अंजलि राघव, संजय अग्रवाल, संतोष चौहान, गुजन अग्रवाल, निर्मला चौहान, गीता देवी, शारदा सैनी, नीरू अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।