ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादवीजा के नाम पर पौने तीन लाख की ठगी

वीजा के नाम पर पौने तीन लाख की ठगी

घटना में गंज पुलिस ने शुरू की जांच और कार्रवाई, पुलिस पर भी आरोप ए जांच-कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने फोन कर आईजी से शिकायत की थी। गंज थाना...

वीजा के नाम पर पौने तीन लाख की ठगी
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSat, 06 Feb 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

आईजी अमिताभ ठाकुर ने गंज थाना क्षेत्र में महिला से वीजा के नाम पर पौने तीन लाख की ठगी में कार्रवाई के लिए रामपुर पुलिस को ट्वीट किया, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच-कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने फोन कर आईजी से शिकायत की थी।

गंज थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला रवीना ने आईजी अमिताभ ठाुकर से फोन पर शिकायत की थी। कहा था कि एक व्यक्ति वीजा लगवाने का काम करता है। उनसे वीजा के नाम पर 2.75 लाख ठग लिए हैं। आरोपी बाहर रहता है और बहुत कम समय के लिए रामपुर आते है। जल्दी ही यहां से निकल भी जाता है। रवीना के अनुसार उन्होंने इस संबंध में थाना गंज के एसआई राजनारायण यादव से शिकायत की थी, पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। महिला का आरोप है कि उल्टा उसी को परेशान किया जा रहा है। आईजी ने मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर रामपुर पुलिस एक्टिव हो गई। आईजी के ट्वीट के जवाब दिया, जिसमें कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई भी की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें