Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsShopkeeper Assaulted Over Payment Dispute in Moradabad
रुपये के लेनदेन के विवाद में दुकानदार को पीटा, केस

रुपये के लेनदेन के विवाद में दुकानदार को पीटा, केस

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक परचून दुकानदार को पैसे मांगने पर मोहल्ले के दबंग युवक ने मारपीट का शिकार बनाया। दुकानदार के भाई को भी पीटा गया। घायल युवकों की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Jan 04, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में परचून दुकानदार ने सामान के पैसे मांगे तो मोहल्ले के ही दबंग युवक और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने दुकानदार के भाई को भी पीट दिया। घायल युवकों की मां की शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटों समेत चार पर केस दर्ज किया है। थाना मझोला के काशीराम कालोनी सोनकपुर हड्डी मिल निवासी अंगूरी पत्नी रघुवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह परचून की दुकान चलाती है। शनिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे उसका बेटा अरुण दुकान पर बैठा था। उसी समय मोहल्ले का ही मोहन आया और 210 रुपये का सामान लिया, लेकिन पैसे नहीं दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद अरुण का भाई अमित पैसे लेने के लिए मोहन के घर गया तो उसने अमित के साथ धक्कामुक्की कर दी। विरोध करने आरोपी मोहन अपने भाई नितिन व हनि और मां रेखा के साथ मिलकर अमित को मारपीट कर घायल कर दिया। अरुण ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीटकर दी। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला समेत चार नामजद आरोपियों पर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।