Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsShocking Case of Human Trafficking Minor Sold by Aunt and Family
बुआ-फूफा ने 15 साल की भतीजी को बेचा, केस दर्ज

बुआ-फूफा ने 15 साल की भतीजी को बेचा, केस दर्ज

संक्षेप:

Moradabad News - बिलारी में 15 वर्षीय किशोरी को उसकी सगी बुआ ने अपने पति और बेटे-बहू के साथ मिलकर बेच दिया। पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी बहन और बहनोई ने बेटी को अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर उसे बेच दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dec 05, 2025 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

बिलारी। थाना क्षेत्र में रिश्तों में धोखे का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 वर्षीय किशोरी को उसकी सगी बुआ ने अपने पति और बेटे-बहू के साथ मिलकर बेच दिया। गुरुवार को किशोरी के मजदूर पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना बिलारी के गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी सगी बहन, बहनोई, भांजे, उसकी पत्नी और भांजी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन और बहनोई अपने बेटे, बहू के साथ हिमाचल प्रदेश के बद्दी में मजदूरी करते हैं। पीड़ित के अनुसार, पांच माह पूर्व बहन और बहनोई ने उसे मकान बनाने के लिए उसे हिमाचल प्रदेश में बुलाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनके बुलावे पर पीाड़ित अपनी पत्नी व 15 साल की बेटी को लेकर वहां पहुंच गया। पीड़ित के अनुसार इस बीच बीते 29 अगस्त को उसकी बहन, बहनोई, भांजा, भांजी और भांजे की पत्नी हिमाचल से अपने गांव आ गए। आते समय पीड़ित की 15 वर्षीय बेटी को यह कहकर साथ लाए कि उसे घर पर छोड़ देंगे। आरोप लगाया कि घर पर छोड़ने के बजाय उसकी बहन और बहनोई ने बेटी को अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा। बाद में रुपये लेकर किसी युवक के हाथ उसे बेच दिया। पीड़ित के अनुसार तभी से वह अपनी बेटी की तलाश में मारा-मारा फिर रहा है। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला तो पुलिस से गुहार लगाई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर मुख्यमंत्री के पास शिकायत भेज दी। जहां से कार्रवाई के आदेश हुए। इस संबंध में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी बहन, उसके पति, बेटे, बहू और बेटी के खिलाफ बिलारी थाने में किशोरी को अवैध तरीके से छिपाकर रखने और उसे अनैतिक कार्य के लिए बेचने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।