Moradabad News: चेहल्लुम के जुलूस में गूंजी हाय हुसैन की सदाएं, अजादारों ने किया मातम

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: हजरत इमाम हुसैन के चेहल्लुम के मौके पर शिया समुदाय द्वारा मजलिसों का आयोजन किया गया। मौलाना अजहर अब्बास नकवी ने इमाम हुसैन के परिजनों के दुःख का वर्णन किया। इसके बाद कई जुलूस निकाले गए, जहां अज़ादारों ने मातम किया। इमाम-ए-मेंहदी यूथ मिशन ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया।

Moradabad News: चेहल्लुम के जुलूस में गूंजी हाय हुसैन की सदाएं, अजादारों ने किया मातम

Moradabad News: हजरत इमाम हुसैन के चेहल्लुम के सिलसिले में मंगलवार को शिया समुदाय की ओर से मजलिसों का आयोजन किया गया। मोहल्ला लाकड़ीवालान स्थित मरहूम मजहर अब्बास नकवी के आवास पर मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस में मौलाना अजहर अब्बास नकवी ने ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानी और इमाम हुसैन के परिवार पर यजीदी फौज द्वारा किए गए जुल्मों का बयान किया। उन्होंने बताया कि शहादत के बाद इमाम हुसैन के घर की महिलाओं और बच्चों को किन कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। मजलिस में मौजूद अज़ादार रोने लगे और हाय हुसैन, हाय हुसैन की सदाएं बुलंद करने लगे।

मजलिस के बाद जुलूस

मजलिस के बाद अलम मुबारक का जुलूस निकाला गया जो अपने निर्धारित मार्गों से होता हुआ इमामबाड़ा हकीम फरजंद अली पहुंचा। इसके बाद जुलूस जीआईसी चौराहा होते हुए इमामबाड़ा गौट पहुंचा, जहां से ताजिया लेकर अज़ादार दोबारा इमामबाड़ा हकीम फरजंद अली पहुंचे। यहां अज़ादारों ने नौहाख्वानी की। वहीं थाना नागफनी क्षेत्र स्थित चमन हैदर के आवास से भी एक जुलूस निकाला गया जो तहसील स्कूल व गोकुलदास होते हुए मोहल्ला लाकड़ीवालान पहुंचा। दोनों जुलूस एक साथ नौहाख्वानी करते हुए कर्बला की ओर रवाना हुए। रास्ते में अज़ादारों ने मातम किया और लुटा हुआ काफिला ले चले जैनुल इबा समेत अन्य नौहे पढ़े। छोटे बच्चों ने भी हाय हुसैन की सदाएं बुलंद कर अकीदत पेश की। जुलूस में मौलाना मजहर अब्बास नकवी, अली अनवर प्रिंस, मोहम्मद अब्बास एडवोकेट, सुहैल अहमद रिजवी, काशिफ रजा, मोहम्मद आलम, आलम आबदी, नौशाद हैदर, जमीर बाकरी, जावेद यावर, डॉ. तनवीर यावर, आसिम यावर, मासूम रजा, ताबिश रिजवी, दानिश रिजवी, आसिफ रजा रिजवी, अरबाब मेंहदी, बाकर अली, जाकिर हुसैन, नकी हैदर समेत अन्य मौजूद रहे।

फोटो-

इमाम हुसैन की कुर्बानी का महत्व

इमाम हुसैन ने इंसानियत की खातिर दी अज़ीम कुर्बानी: मौलाना नाज़ हैदर

मुरादाबाद। चेहल्लुम-ए-इमाम हुसैन के मौके पर मंगलवार को इमाम-ए-मेंहदी यूथ मिशन की ओर से आज़ाद नगर स्थित इमामबारगाह मोहम्मदिया हॉल में मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया गया। मजलिस में मौलाना सैय्यद नाज़ हैदर नकवी ने कहा कि इमाम हुसैन ने हक़, इंसाफ और इंसानियत की खातिर जो अज़ीम कुर्बानी पेश की, वह क़यामत तक इंसानियत के लिए मशअल-ए-राह रहेगी। इमाम-ए-मेंहदी यूथ मिशन के अध्यक्ष हसन जैदी ने

जुलूस का आयोजन

बताया कि हर साल की तरह इस बार भी अरबईन के दिन पहली मजलिस इमामबारगाह मोहम्मदिया हॉल में आयोजन की गई। इसके बाद शहर के विभिन्न इमामबारगाहों और अज़ाखानों में मजलिसों का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद जुलूस ज़ाहिद नगर से निकलने वाले मुख्य जुलूस में शामिल होकर नौहाख्वानी और मातम करता हुआ कर्बला पहुंचा, जहां चेहल्लुम की रस्में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गईं। हाजी डॉ. कायम रज़ा, असबात हुसैन, सलमान बाक़री, कमर अब्बास बाक़री, दानिश, ज़ैन, जावेद, कलाम हसनैन, मोहम्मद अली शामिल रहे।

फोटो-

नियाज़ी वेलफेयर सोसाइटी का जुलूस

मुरादाबाद। चेहल्लुम इमाम हुसैन के मौके पर मंगलवार को नियाज़ी वेलफेयर सोसाइटी की ओर पारंपरिक जुलूस निकाला गया। जुलूस की अगुवाई सैय्यद सलमान मियां नियाज़ी ने की। अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल होकर इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश की और अमन-ओ-अमान की दुआ मांगी।

जुलूस की शुरूआत काशाना-ए-नियाज़ी जिया मंजिल फैजगंज से हुई। जुलूस में अकीदतमंद हरे लिबास पहने हुए हाथों में परचम लिए शामिल हुए और या हुसैन की सदाएं बुलंद करते रहे थे। यह जुलूस जीआईसी चौराहा, जामा मस्जिद, प्रिंस रोड, गलशहीद, ईदगाह व संभल फाटक होते हुए कर्बला मैदान पहुंचा। यहां सैय्यद सलमान मियां नियाज़ी ने देश की सलामती, शांति और कौम की तरक्की के लिए दुआ कराई। इसके बाद इमाम हुसैन का तबर्रुख (लंगर) बांटा गया। इस बार ताज़ियादार काउंसिल की ओर से आलम-ए-मुबारक लेकर लोग जुलूस में शामिल हुए। खानकाह-ए-नियाज़ी बरेली शरीफ से मुख्य अतिथि के रूप में ताहिर मिया नियाज़ी भी शामिल हुए। सैय्यद नासिर अली, फैजी मियां नियाज़ी, इमरान मियां नियाज़ी, सज्जाद मियां नियाज़ी, सिराज हसन नियाज़ी आदि रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चेहल्लुम के मौके पर क्या आयोजन हुए?
चेहल्लुम के मौके पर शिया समुदाय द्वारा मजलिसों का आयोजन किया गया और कई जुलूस निकाले गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: चेहल्लुम के जुलूस में गूंजी हाय हुसैन की सदाएं, अजादारों ने किया मातम