Moradabad News: विवाद में युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर घायल
Moradabad News: मोढा तैया गांव में शनिवार को विवाद के दौरान एक युवक लव कुश चौधरी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में युवक को गंभीर चोट आई। घायल ने पुलिस में आरोपी देव शर्मा के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Moradabad News: मोढा तैया गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल ने पाकबड़ा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मोढा तैया गांव निवासी लव कुश चौधरी शनिवार को किसी बात को लेकर उनका पास में रहने वाले देव शर्मा से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर देव शर्मा ने धारदार हथियार से लव कुश के सिर पर हमला कर दिया। हमले में लव कुश के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए।घटना
के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।परिजन घायल लव कुश को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार कराने के बाद लव कुश पाकबड़ा थाने पहुंचे और आरोपी देव शर्मा के खिलाफ तहरीर दी।पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


