आंधी-बारिश में 12 घंटे ठप रही बिजली, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टीन शेड उड़ गईं

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

बुधवार रात को आंधी बारिश से अगवानपुर में विद्युत आपूर्ति ठप रही। आंधी के कारण कई पेड़ गिर गए और आम की फसल को भारी नुकसान हुआ। क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली की सप्लाई सुचारू होने में समय लगा।

आंधी-बारिश में 12 घंटे ठप रही बिजली, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टीन शेड उड़ गईं

आंधी बारिश से बुधवार रात को अगवानपुर से आ रही मुख्य लाइन में फाल्ट होने पर पूरी रात लगभग 12 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के बाद शाम तक बिजली की आंख मिचौनी चलती रही। अगवानपुर से कांठ बिजली घर तक जंगल से होकर मुख्य लाइन आ रही है। रात्रि लगभग 10:30 बजे अचानक तेज आंधी और बारिश से जंगल से होकर बिजली घर तक आ रही विद्युत लाइन ठप हो गई। पूरी रात क्षेत्रीय लोगों ने अधिकारियों से संपर्क की कोशिश की,लेकिन आरोप किसी का फोन नहीं उठा। उच्चाधिकारियों के आदेश पर एक विद्युत टीम लगाई गई, तब कहीं जाकर गुरुवार को दोपहर तक बिजलीघर की इनकमिंग सप्लाई शुरू हो पाई。

विद्युत लाइन में फॉल्ट

ग्राम मुख्यत्यारपुर नवादा होकर जा रही बिजली घर तक विद्युत लाइन के मुख्य केवल फुंक कर गिर गया। बिजली घर से कई बार बिजली की सप्लाई दी गई लेकिन शाम तक विद्युत सप्लाई पूरी तरह सुचारू हो सकी। इस दौरान क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

--------------

आंधी में हाइवे पर टूटकर गिरा विशालकाय पेड़,टीन उड़कर किसान के खेत में गिरी

कांठ। रात आए आंधी तूफान से मुख्य मार्ग पर विशालकाय पेट टूट कर गिरने से रास्ते जाम हो गए। आंधी बारिश से हाईवे पर अनेक होर्डिंग उखड़ गए एवं किसान के मकान से टीन उड़कर 200 मीटर दूर खेत में गिर गई। आंधी तूफान से सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया। रसूलपुर फाटक से लिंक रोड नहर से कैंच की पुलिया रोड पर ग्राम सब्दलपुर बाड़ीवाला के निकट एक विशालकाय शीशम का पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग जाम हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने सिंचाई विभाग से संपर्क कर पेड़ कटवाकर यातायात चालू कराया। दशहरा स्थल के समीप इमरत सिंह अपने परिवार के साथ सोया हुआ था, जहां उसके मकान की दीवारों को तोड़कर टीन उड़कर लगभग 200 मीटर दूर एक किसान के खेत में जाकर गिर गया। टीन उड़ने से एक बड़ा हादसा हो सकता था जो बाल-बाल टल गया। लेखपाल ने मौका मुआयना कर किसान को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

फोटो कांठ 3, मार्ग पर गिरा पेड़।

---------------

आंधी में आम की फसल को भारी नुकसान

कांठ l नगर एवं क्षेत्र में बुधवार की देर रात देर रात आये आंधी तूफान से सैकड़ों पेड़ गिर गए आंधी के कारण आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। नगर पंचायत ऊमरी कला में गैस गोदाम पर पेड़ गिरने से गोदाम की छत टूट कर गिर गई है l बीती रात आंधी के कारण अनेक पेड़ धराशाई हो गए। आम की फसल को भारी नुकसान होने की खबर है। गोदाम को इससे खासा नुकसान हुआ है।

फोटो कांठ 2 पेड़ गिरने से गैस गोदाम की छत क्षतिग्रस्त।

----------------------------

आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त, आम की फसल को नुकसान, होर्डिंग व पेड़ गिरे

भगतपुर ।

बुधवार देर रात आई आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी की वजह से कई घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। वहीं तेज आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान बताया जा रहा है।

बुधवार की देर रात में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी शुरू हो गई। धूल भरी आंधी से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। काफी धूल उड़ने की वजह से राहगीरों को भी कुछ समय के लिए अपने वाहनों को रोकना पड़ा। वहीं अधिकतर वाहन चालक तो पेड़ गिरने के डर से अपने वाहनों को रोक कर खड़े हो गए। कुछ समय बाद आंधी के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई जिसके बाद धूल उड़नी बंद हो गई व मौसम में ठंडक आ गई, जिसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।

आंधी से कई जगह पेड़ व विद्युत पोल टूट गये व विद्युत आपूर्ति ठप रही। वहीं तेज आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान बताया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आंधी के कारण कितने घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही?
आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति लगभग 12 घंटे ठप रही।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।